collapse
...

877 करोड़ की कमाई के साथ बनी 2025 की सबसे बड़ी फिल्म

मुंबई। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 18 दिनों के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर में 877 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म वर्ष 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।

इससे पहले तक यह उपलब्धि कन्नड़ सिनेमा की फिल्म कांतारा: द लीजेंड – चैप्टर 1 के नाम थी, जिसने 850 करोड़ रुपये की कमाई की थी। कुल कमाई के मामले में धुरंधर अब भारतीय सिनेमा की टॉप फिल्मों की सूची में 11वें स्थान पर पहुंच गई है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

भारत में फिल्म की कुल कमाई 598 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। वीकडेज में भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है। सोमवार को फिल्म ने करीब 19.7 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे रविवार को इसका कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के आसपास रहा।

hq720-21-photoroom-imgupscalerai-beta-2k.jpg

दूसरे वीकेंड में टूटा एनिमल का रिकॉर्ड

दूसरे वीकेंड की कमाई में धुरंधर ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल को पीछे छोड़ दिया है। जहां एनिमल ने रिलीज के 17वें दिन लगभग 14.5 करोड़ रुपये जुटाए थे, वहीं धुरंधर ने इसी दिन 38 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया।

हिंदी फिल्मों की टॉप-6 सूची में एंट्री

रिलीज के सिर्फ 18 दिनों में ही धुरंधर ने स्त्री 2, सीक्रेट सुपरस्टार, सुल्तान और छावा जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए हिंदी सिनेमा की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है।

मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि क्रिसमस वीकेंड पर फिल्म बजरंगी भाईजान और एनिमल जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को भी तोड़ सकती है और ऑल-टाइम लिस्ट में टॉप-4 के करीब पहुंच सकती है।


Share: