
इंदौर में झमाझम बारिश, तीन दिन और बरसने के आसार
इंदौर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पिछले 24 घंटों में शहर में 127 मिमी से ज्यादा पानी बरसा है, वहीं देपालपुर क्षेत्र में सबसे अधिक 170 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।