collapse
...

रूसी राष्ट्रपति ने सिखाया, 3 साल पहले भी ऐसी गलती कर चुके शहबाज

modijjjj.jpg

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर इयरफोन लगाने में असफल रहे। इस बार गलती सामने थी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के।

दरअसल, रूस में एक इंटरनेशनल इवेंट के दौरान जब सभी नेताओं को अनुवाद सुनने के लिए इयरफोन दिए गए, तब शहबाज शरीफ को इसे लगाने में परेशानी हुई। कैमरे में साफ दिखा कि शरीफ काफी देर तक इयरफोन लगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सही तरह से फिट नहीं कर पाए। यह देखकर खुद पुतिन ने आगे बढ़कर उन्हें सही तरीके से लगाने का तरीका दिखाया।

तीन साल पहले भी हुआ था ऐसा ही वाकया
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी पीएम इस तरह सुर्खियों में आए हों। साल 2022 में भी समरकंद SCO समिट के दौरान शरीफ ने इयरफोन लगाने में वही गलती की थी और तब भी सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप वायरल हुई थी। लोग अब कह रहे हैं, “तीन साल में टेक्निकल स्किल्स नहीं बढ़ीं, डिप्लोमैसी के साथ टेक्नॉलजी भी सीख लो!”

सोशल मीडिया पर रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर (X) पर यूजर्स मजे ले रहे हैं। किसी ने लिखा – “पाकिस्तान के पास न्यूक्लियर है लेकिन इयरफोन टेक्नोलॉजी नहीं।”
एक और कमेंट आया – “पुतिन ने सोचा होगा कि इतने बड़े नेता और बेसिक भी नहीं आता!


Share: