collapse
...

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर किया ड्रग्स तस्करी का आरोप, गिरफ्तारी पर करोड़ों का इनाम

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर आरोपों में दोषी ठहराते हुए उनकी गिरफ्तारी पर लगभग 418 करोड़ रुपये (लगभग 50 मिलियन डॉलर) का इनाम घोषित किया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मदुरो पर आरोप है कि वे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह के साथ शामिल होकर अमेरिका में ड्रग्स, विशेष रूप से फेंटानिल से युक्त कोकीन, पहुंचा रहे हैं।

whatsapp-image-2025-08-08-at-125528-am.jpeg

अमेरिका की तरफ से यह इनाम पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रशासन के दौरान रखा गया था, जब मदुरो को दुनिया के सबसे ख़तरनाक ड्रग तस्करों में से एक बताया गया था।

इस मामले में, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने एक बयान में कहा कि यह कदम नशे के कारोबार से अमेरिका की सुरक्षा को बचाने के लिए जरूरी है। अमेरिका का दावा है कि मदुरो के नेतृत्व में चल रही गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं।


Share: