collapse
...

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को मंगलवार को मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। युवा नेतृत्व के रूप में उनका चयन संगठन के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि उनकी अगुवाई में प्रदेश में क्रिकेट को और गति मिल सकती है।

Gemini_Generated_Image_bxlyr8bxlyr8bxly
महान आर्यमन सिंधिया बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष, 29 साल की उम्र में संभाली कमान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) के अध्यक्ष चुने गए। इस पद पर उनका निर्विरोध चयन हुआ।

सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में यह जिम्मेदारी संभालने वाले महान आर्यमन संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं। अपने चयन पर उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह अवसर दिया है, उसके लिए वे आभारी हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश में क्रिकेट के विकास को नई दिशा देने का संकल्प भी जताया।


Share: