collapse
...

भीड़ पर AI नजर रखेगा, ठहरने और भोजन की सुविधा के साथ हर कदम पर होगी पूरी सुरक्षा

cm-4
सिंहस्थ 2028: उज्जैन में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्थाओं का संकल्प

सिंहस्थ 2028 को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत उज्जैन में पिछले सिंहस्थ 2004 और 2016 के अनुभवों का लाभ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए आवास, आवागमन, भोजन और अन्य सुविधाएं सहज और दुर्घटनाहीन हों। साथ ही, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में यह आयोजन उत्कृष्ट उदाहरण साबित हो।

सिंहस्थ 2028: हर व्यवस्था पर नजर, रेल और विभागीय सहयोग से होगी तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के हर पहलू को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तैयारियों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, भारत सरकार के विभिन्न विभागों से आवश्यक सहयोग भी लिया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के रेल मंडल प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर सिंहस्थ के लिए रेल सुविधाओं की उपलब्धता और संभावित विस्तार के बारे में जानकारी साझा की।

सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों का विकास और उनके आसपास आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। ताकि श्रद्धालु आसानी से और सुगमता से स्नान कर सकें, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। पर्यटन विभाग और निजी क्षेत्र के सहयोग से होटलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, वहीं पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी ठहरने की सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा।

सिंहस्थ 2028: दिए गए निर्देश: 

  • सिंहस्थ से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए।

  • विभागवार बैठकें आयोजित कर तैयारियों की प्रगति पर नजर रखी जाए।

  • अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण सत्रों में भाग लें।

  • सुरक्षा व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक का प्राथमिकता से उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

  • प्रमुख देवस्थानों के परिसरों के विकास कार्य तुरंत शुरू किए जाएं।

  • अनुभवी अधिकारियों की सेवाओं और मार्गदर्शन का लाभ लिया जाए।

  • भीड़ नियंत्रण के लिए एआई आधारित उपायों का अध्ययन किया जाए।

  • अन्य देशों में सिंहस्थ केंद्रित सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाए।


Share: