collapse
...

IED बनाने का सामान बरामद, पाकिस्तानी हैंडलर्स से थे संपर्क में।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में झारखंड से दो, दिल्ली, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से एक-एक व्यक्ति शामिल है। इनके पास से IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है, जिसमें सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, बॉल बियरिंग्स, सेफ्टी ग्लास, रेस्पिरेटरी मास्क, सर्किट वायर, मदरबोर्ड, लैपटॉप और कुछ हथियार भी शामिल हैं।जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी संदिग्ध सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे।

hhj.jpg
ighi.jpg

पुलिस ने बताया कि इस समूह का एक पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क था, जिसने उन्हें "खिलाफत मॉडल" अपनाने का निर्देश दिया था। इनका काम हमलों के लिए जगह खोजना और नए लोगों को इस समूह से जोड़ना था।एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा के अनुसार, इस टीम का नेतृत्व दानिश कर रहा था, जिसका कोड नाम "सीईओ" और उपनाम "गजवा" था। ये सभी 20 से 25 साल के थे और अपने काम को पेशेवर तरीके से अंजाम दे रहे थे।दानिश झारखंड से था और उसी ने बाकी लोगों को जोड़ा था। समूह में दूसरा सदस्य आफताब अंसारी था, जो मुंबई का रहने वाला था और मीट बेचने का काम करता था। आफताब को टारगेटेड किलिंग्स (लक्षित हत्याओं) का जिम्मा दिया गया था।आफताब और उसके साथी सुफियान को दिल्ली से वापस जाते समय गिरफ्तार किया गया। उनका एक और साथी कामरान कुरैशी मध्य प्रदेश के रायगढ़ से पकड़ा गया, जबकि पाँचवा व्यक्ति हुजेफा को तेलंगाना के निजामाबाद में गिरफ्तार किया गया।

uihuihk.jpg

ISIS का संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश, जिसे बुधवार को रांची से गिरफ्तार किया गया था, की गिरफ्तारी के समय की यह तस्वीर है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध आतंकी भारत में बड़े हमलों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। वे सोशल मीडिया का उपयोग कर भारत के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें अपने नेटवर्क में भर्ती करने का काम करते थे।


Share: