विवाद का एक कारण यह भी था कि गौरव खन्ना, जिन्होंने कहा था कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता, उन्होंने इसी साल अप्रैल में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली और अन्य कंटेस्टेंट्स को हराकर सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का खिताब जीता था। फिनाले में गौरव ने दो खास कोर्स की सिग्नेचर डिश बनाई थी, जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए का इनाम भी मिला था।

टीम ने एक्टर के ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है-
स्पष्ट करना चाहते हैं कि मास्टरशेफ और बिग बॉस में खाना बनाना दोनों अलग-अलग चीजें हैं। मास्टरशेफ में गौरव खन्ना ने निर्देशों के साथ, खास ध्यान देकर एक डिश बनाई थी। वहीं, बिग बॉस में रोजाना बिना किसी मदद के खाना बनाना होता है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से पहले गौरव ने खाना पकाने का अनुभव नहीं था। यह शो सीखने, खुद को सुधारने और भारी दबाव में काम करने का मौका था। खिताब जीतना पहले से मौजूद कौशल नहीं बल्कि उनके जज्बे का नतीजा था। केवल एक बयान की वजह से उन्हें भारतीय खाना पकाने के मामले में ट्रोल करना सही नहीं है।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
बिग बॉस 19 में पहला कैप्टेन्सी टास्क चल रहा था, जिसमें गौरव खन्ना अशनूर का समर्थन कर रहे थे। इसी वजह से उनकी कुनिका सदानंद के साथ नोकझोंक हो गई। जब कुनिका सदानंद ने टास्क जीतकर कैप्टन बन गईं और गौरव को खाना पकाने की जिम्मेदारी सौंपी, तो गौरव ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे कुकिंग ड्यूटी नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें भारतीय खाना बनाना नहीं आता।
